कवि कुमार विश्वास के घर पर बुधवार सुबह पहुंची पंजाब पुलिस ने अब कांग्रेस की नेता अलका लांबा के घर पर दस्तक दी है। अलका लांबा ने भी कुमार विश्वास की तरह ही खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'पंजाब पुलिस मेरे घर पहुंच चुकी है...।' इससे पहले कुमार विश्वास के घर पर पुलिस पहुंचने पर भी अलका लांबा ने ट्वीट किया था। अलका ने लिखा था, 'अब समझ आ रहा होगा कि आम आदमी पार्टी को पुलिस क्यों चाहिए थी। भाजपा की तरह मात्र अपने विरोधियों को डराने और उनकी आवाज़ दबाने के लिए। थोड़ी तो शर्म करो केजरीवाल जी।'

https://twitter.com/LambaAlka/status/1516681355903455237?t=w_g8XDvfkYgsgI2TiZvrLA&s=19

हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि किस मामले में पंजाब पुलिस अलका लांबा के घर पर पहुंची है। कहा जा रहा है कि कुमार विश्वास की तरह ही किसी बयान को लेकर ही उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ होगा, जिस पर पुलिस उनके घर पहुंची है। अलका लांबा आम आदमी पार्टी में रह चुकी हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल से मतभेदों के बाद दल ही छोड़ दिया था। अब वह कांग्रेस में हैं। गौरतलब है कि अलका लांबा अकसर अरविंद केजरीवाल की आलोचना करती रही हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान वह कांग्रेस के प्रचार की कमान संभाले हुए थीं। 

https://twitter.com/LambaAlka/status/1516622064622309376?t=3Q__eaj5gjQjcTuuEKL17w&s=19