दिल्ली के महरौली इलाके में एक 11 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दर्दनाक वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। छतरपुर एक्सटेंशन से बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म और फिर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी ने शव को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड के पास जंगल में फेंक दिया।
घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 6 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान एक कैब चालक के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार 22 जून की सुबह करीब 5 बजे बच्ची अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रही थी, तभी आरोपी ने उसे अगवा कर लिया।
जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने शव को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड के पास सुनसान इलाके में फेंका था। पुलिस आगे की जांच में जुटी है और शव की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।