दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आज वीर बाल दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच चुके हैं। जहां कार्यक्रम में बच्चे प्रस्तुति दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह के दोनों छोटे बेटों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान को याद करने के लिए हर वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया था।