दिल्ली की अदालत ने हरियाणा के शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े मामले में बड़ा कदम उठाते हुए रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दाखिल चार्जशीट का संज्ञान ले लिया है।

अदालत ने इस मामले में रॉबर्ट वाड्रा सहित अन्य आरोपियों को नोटिस जारी करते हुए 16 मई को पेश होने का निर्देश दिया है। यह मामला हरियाणा के शिकोहपुर में हुए कथित जमीन लेन-देन से जुड़ा है, जिसकी जांच ईडी द्वारा की जा रही है।