नोएडा/नई दिल्ली। आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला सुरक्षित रख लिया। अदालत ने इस मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए जाने को लेकर अपना निर्णय फिलहाल टाल दिया है।
कोर्ट ने संकेत दिया है कि इस मामले में अब सुनवाई आगे बढ़ाते हुए 6 मई को आरोप तय करने को लेकर आदेश सुनाया जा सकता है। फिलहाल अदालत ने सभी पक्षों की दलीलों को रिकॉर्ड में लेते हुए अपना फैसला सुरक्षित रखा है।