दिल्ली सरकार में अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के विरोध में आम आदमी पार्टी की ओर से आज रविवार को रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस महारैली के जरिये आप शक्ति प्रदर्शन कर रही है। 

दिल्ली में आठ वर्ष से सत्तासीन आप की यह पहली महारैली है। इसे सफल बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक रखी है। महारैली में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता पहुंचे हैं। 

https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1667775985318760449?s=20