हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव झगड़ोली में नहर में गणपति विसर्जन के दौरान 10 किशोरों और बच्चों के डूबने की सूचना है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों और प्रशासनिक अमले ने शीघ्रता से बच्चों को नहर से निकालने की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि गणपति विसर्जन के दौरान सभी किशोर और बच्चे झगड़ोली से गुजर रही जवाहरलाल नेहरू नहर में उतरे थे। मौके पर हजारों की संख्या में आसपास के गांवों के लोग और दमकल विभाग व प्रशासनिक अमला पहुंचा। बताया जा रहा है कि आठ बच्चों को नहर से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है। दो बच्चों की गोताखोर तलाश करने में जुटे हैं।