लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़! पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के दो लोगों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़। जम्मू कश्मीर में आतंकी अपने इरादों में सफल न हो पाने के कारण फड़फड़ा रहे हैं। भारतीय सेना को छुपकर टारगेट कर रहे हैं। हाल ही में अनंतनाग की मुठभेड़ में पुलिस के डीएसपी सहित चार सेना के अधिकारी शहीद हो गये। कश्मीर में आतंकवाद और पंजाब बॉर्डर पर चरस की तस्करी करके पाकिस्तान लगातार  भारत को उकसाने की कोशिश करता हैं। अब पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं। पंजाब पुलिस ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के दो निवासियों को गिरफ्तार कर लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार संदिग्धों के पास से दो आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस), दो हथगोले, एक पिस्तौल, दो मैगजीन, 24 कारतूस, एक टाइमर स्विच, आठ डेटोनेटर और चार बैटरियां बरामद की गई हैं। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि अमृतसर पुलिस के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर यह अभियान चलाया।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ-अमृतसर ने एक बड़ी सफलता दर्ज करते हुए एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाकर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया, जो जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं।’’ यादव ने बताया कि आतंकी मॉड्यूल का संचालन लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य फिरदौस अहमद भट संभाल रहा था। उन्होंने दोनों संदिग्धों की गिरफ्तारी को ‘‘पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे आतंकी मॉड्यूल के लिए एक बड़ा झटका’’ करार दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here