इंदौर में रामनवमी पर हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 35 तक पहुंच गई है। हादसे के 24 घंटे बाद भी गुम व्यक्ति का शव नहीं मिला, तलाश जारी है। अंतिम लापता व्यक्ति के लिए तलाश जारी है। एक बार फिर बावडी से पानी निकालने की तैयारी की जा रही है। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल और घटनास्थल का दौरा किया और स्थितियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा।
बता दें, स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर परिसर में बनी बावड़ी के ऊपर की छत धंसने से कई लोग बावड़ी में गिर गए थे। पहले यह संख्या 25 बताई जा रही थी, लेकिन गुरुवार सुबह करीब 11.30 बजे की घटना के बाद से शुक्रवार सुबह तक रेस्क्यू अभियान जारी है और इममें से 35 शव निकाले जा चुके हैं। गुरुवार को 18 लोगों को रेस्क्यू अभियान के तहत बचाया गया था। अस्पताल से कुछ लोगों को घर भी भेजा जा चुका है।
दो पर केस दर्ज
इस पूरे मामले में इंदौर पुलिस ने दो लोगों पर एफआइआर दर्ज की है। इसमें पूर्व पार्षद और मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवाराम गलानी और एक सचिव शामिल है। पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर ने इस बात की पुष्टि की है।
अंतिम व्यक्ति की तलाश जारी
बावड़ी को फिर से ख़ाली किया जा रहा है। हालांकि अब अव्यवस्थाएं हैं। निगम कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर, निगमायुक्त चर्चा कर रहे हैं, कोई साधन नहीं है। ये मंगवाया- वो मंगवाया चल रहा है।