मुंबई: अकासा एयर की फ्लाइट QP-1103 आज बेंगलुरू जाते समय एक पक्षी से टकरा गई जिसके बाद प्लेन मुंबई एयरपोर्ट पर वापिस लौटा। आकाशा एयरलाइंस की फ्लाइट के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही वापस एयरपोर्ट लौटना पड़ा। दरअसल विमान के केबिन में कुछ जलने की गंध आ रही थी, जिसके बाद पायलट द्वारा वापस लौटने का फैसला लिया गया।
बता दें कि आकाशा एयरलाइंस की बोइंग मैक्स वीटी-वीईएई जब अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी तो विमान का इंजन सामान्य रूप से काम कर रहा था। लेकिन कुछ देर बाद केबिन से कुछ जलने की गंध आने लगी। जिसके बाद विमान को पौरन वापस मुंबई एयरपोर्ट लौटना पड़ा। विमान मुंबई से बैंगलुरु जा रहा था। मुंबई में जांच के दौरान पता चला कि विमान से कोई पक्षी टकरा गया था। इंजन में पक्षी के अवशेष पाए गए हैं। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।