महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने परिवार के साथ होली का आनंद लिया। तस्वीरों में उनकी पत्नी अमृता फडणवीस और बेटी को होली के रंगों में सराबोर देखा गया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से राज्यवासियों को होली की शुभकामनाएं भी दीं।
मुंबई में रंगों का उत्सव
मायानगरी मुंबई में होली की खुशियां खास अंदाज में मनाई गईं। शहर के विभिन्न हिस्सों से मिली तस्वीरों में स्थानीय लोग गुलाल और अबीर उड़ाते नजर आए। लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं दे रहे थे। बच्चों से लेकर किशोरों तक सभी होली के रंगों में रंगे दिखाई दिए।
मुंबई के अलग-अलग इलाकों से आई तस्वीरों में होली का उत्साह और उमंग स्पष्ट देखा जा सकता है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी अपने परिवार के साथ होली खेलकर इस त्योहार का आनंद लिया।