महाराष्ट्र में बढ़ती कोरोना वायरस की रफ्तार को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने एहतियात के तौर पर बड़ा फैसला लिया है। अब से मुंबई में रेलवे स्टेशन, बस डिपो, मॉल, बाजार, पर्यटन स्थल और सरकारी कार्यालयों जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर रैंडम एंटीजन टेस्टिंग की जाएगी। अगर कोई शख्स टेस्ट कराने से इनकार करता है, तो उसपर कार्रवाई भी होगी।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका की ओर से शनिवार को यह जानकारी दी है। BMC ने कहा, "मॉल, रेलवे स्टेशन, बस डिपो, बाजार, पर्यटन स्थल, सरकारी कार्यालयों जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लोगों की सहमति के बिना रैंडम एंटीजन टेस्ट किए जाएं। यदि कोई व्यक्ति टेस्ट कराने से इनकार करता है, तो उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।"

https://twitter.com/AHindinews/status/1373250948856901634?s=19

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। अभी देश के अंदर राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। शुक्रवार को भी यहां 25 हजार से ज्यादा नए पॉजिटिव केस मिले थे। हालांकि, गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को संख्या कुछ कम थी। गुरुवार को राजिय में 25,833 नए मामले आए थे, शुक्रवार को 25,681 मिले।