बुढलाडा से विधायक प्रिंसिपल बुद्धराम को आम आदमी पार्टी पंजाब का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। अमनशेर सिंह शैरी कलसी, जसवीर सिंह राजा गिल, जगदीप सिंह काका बरार और तरुणप्रीत सौंड को राज्य उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा जगरूप सेखों को स्टेट जनरल सचिव नियुक्त किया गया है। दविंदरजीत सिंह लड्डी ढोसे को यूथ विंग का राज्य अध्यक्ष बनाया गया है। सीएम भगवंत मान ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है।