चंडीगढ़ में रविवार की शाम एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो महिलाओं समेत तीन लोगों की जान चली गई। यह हादसा सेक्टर 5/8 डिवाइडिंग रोड पर हुआ। दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को पीजीआई रेफर किया गया।
इस हादसे के कारण सुखना लेक की ओर जाने वाली सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। पुलिस ने दुर्घटना स्थल से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।