चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा कल बुलाए जाने वाले विधानसभा के विशेष सत्र को राज्यपाल द्वारा रद्द कर दिया गया है। बता दें कि इस सैशन को लेकर पहले ही पंजाब में घमासान छिड़ गया था। कई राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा इस सैशन का बायकाट किया जा रहा था। बता दें कि विधानसभा प्रस्ताव लाने के लिए पंजाब सरकार ने कल विशेष सत्र बुलाया था, जिसे राज्यपाल ने रद्द कर दिया है।
जिक्रयोग्य है कि पंजाब कांग्रेस के नेता सुखपाल खैहरा ने भी राज्यपाल से इस सैशन को रद्द करने की मांग की गई थी। वहीं भाजपा द्वारा भी इस विशेष सत्र का विरोध किया जा था। भाजपा ने तो इसे अनावश्यक सत्र करार दिया था। वहीं कांग्रेसी विधायक खैहरा ने कहा था कि इस सैशन को बुलाए जाने की कोई जरूरत नहीं है, जिसके बाद राज्यपाल ने उक्त फैसला सुनाते हुए पंजाब सरकार को बड़ा झटका दे दिया है।