पंजाब के लुधियाना में मंगलवार को माैसम बदल गया। दोपहर को तेज बरसात आई। तेज बरसात के कारण लोगों को गरमी से राहत मिल गई। मौसम विभाग ने पंजाब में मंगलवार को कुछ जगहों पर भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था।
सोमवार को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के चलते तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना है। मोहाली में सबसे अधिक 70.5 एमएम की बारिश दर्ज की गई है। वहीं पठानकोट में 1.5 एमएम की बारिश रही है। सबसे अधिक 36.2 डिग्री का तापमान बठिंडा का दर्ज किया गया। हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 3 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे कम 23.9 डिग्री का न्यूनतम तापमान मोहाली का दर्ज किया गया।
सोमवार को लुधियाना व पटियाला का तापमान सामान्य से नीचे गिर गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री, लुधियाना का 33.1 डिग्री (सामान्य से 0.2 डिग्री नीचे), पटियाला का 33.0 डिग्री (सामान्य से 0.5 डिग्री नीचे), पठानकोट का 32.6 डिग्री, बरनाला का भी 32.6, एसबीएस नगर का 31.9, गुरदासपुर का 33.5, फिरोजपुर का 34.6, जालंधर का 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 28.7, लुधियाना का 27.2, पटियाला का भी 27.2, पठानकोट का 26.5, बठिंडा का 29.1, फरीदकोट का 27.8, बरनाला का 27.3, जालंधर का 27.0 डिग्री दर्ज किया गया।