बहरोड़ खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत नमकीन के सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आशीष शेखावत ने बताया कि विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नमकीन भंडार पर निरीक्षण किया गया और सैंपल लेने की कार्रवाई की गई।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बहरोड़ में भगवती नमकीन पर जांच की कार्रवाई की गई। विभाग द्वारा वहां से सैंपल लिए गए, यहां मूंगफली में घुण लगी हुई मिली। नमकीन जिस बर्तन में डाल रखी थी, वह भी बहुत गंदा था। टीम ने यहां साफ-सफाई नहीं होने को लेकर नाराजगी जताते हुए सफाई रखने के निर्देश दिए। साथ ही 100 किलो नमकीन, 50 किलो मूंगफली और 100 किलो बेसन नष्ट करवाया। इसके साथ ही करीब 2 क्विंटल नमकीन जब्त की गई।

जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशनलाल यादव, महिपाल गुर्जर, सुभाष यादव, हुकम सिंह शेखावत मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग कीओर से यह कार्रवाई लगातार दूसरी कार्रवाई है, इससे पहले बहरोड़ में ही एक मिष्ठान भंडार पर भी कार्रवाई की गई थी, जहां कई किलो मिठाई नष्ट करवाई गई थी।