जयपुर ग्रामीण सीट से भाजपा प्रत्याशी राव राजेंद्र आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार दूसरे नंबर पर है।
भाजपा ने छह और कांग्रेस ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की
राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों के लिए भाजपा कांग्रेस में कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। भाजपा 14 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है तो कांगेस आठ सीटों पर आगे चल रही है। अपनी बढ़त वाली छह सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। इसी तरह कांग्रेस ने बढ़त वाली आठ सीटों में से तीन पर कब्जा जमा दिया है। यहां, लगभग अंतिम दौर की गणना चल रही है। जीत हार वाली सीटों पर दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों ने इतना अंतर कि अब उसे खत्म कर पाना नामुमकिन है। वहीं, तीन सीटों में से एक-एक सीट पर सीपीआई (एम), आरएलटीपी और बाप पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
राजस्थान की सात सीटों के नजीते सामने आए
इन सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीते
- अजमेर से भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी
- जयपुर शहर से भाजपा की मंजू शर्मा
- उदयपुर से भाजपा के मन्नालाल रावत
- पाली से भाजपा के पीपी चौधरी
- जालौर लोकसभा सीट से अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत चुनाव हार गए हैं। भाजपा के लुंबाराम ने यहां जीत दर्ज की है।
- झालावाड़ लोकसभा सीट से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे और भाजपा प्रत्यशी दुष्यंत सिंह चुनाव जीत गए हैं।
इस सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी जीते
- धौलपुर करौली सीट से कांग्रेस के भजनलाल जाटव
- दौसा से कांग्रेस के मुरारी लाल मीणा
- भरतपुर से कांग्रेस की संजना जाटव
भाजपा और कांग्रेस की बढ़त बरकरार
राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों के लिए भाजपा कांग्रेस में कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। भाजपा 14 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है तो कांगेस आठ सीटों पर आगे चल रही है। बाकी तीन सीट में से एक-एक सीट पर सीपीआई (एम), आरएलटीपी और बाप पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
उदयपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के मन्ना लाल रावत 1 लाख 66 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के तारा चंद मीणा दूसरे नंबर पर हैं।
अजमेर में भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी 2,73, 549 हजार से वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के रामचन्द्र चौधरी दूसरे नंबर पर हैं।
भाजपा 14 सीटों पर आगे
राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों के लिए भाजपा कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। भाजपा 14 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है तो कांगेस आठ सीटों पर आगे चल रही है। बाकी तीन सीट में से एक-एक सीट पर सीपीआई (एम), आरएलटीपी और बाप पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
कांग्रेस फिर नौ सीट पर आगे
राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों के लिए भाजपा कांग्रेस में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। भाजपा 13 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है तो कांगेस नौ सीटों पर आगे चल रही है। बाकी तीन सीट में से एक-एक सीट पर सीपीआई (एम), आरएलटीपी और बाप पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। इससे पहले 11 बजे तक भाजपा 14 और कांग्रेस आठ सीट पर बढ़त लिए हुए थी।
राजसमंद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी 207307 वोटों से आगे चल रही हैं। महिमा को कुमारी 409403 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी दामोदर गुर्जर को 202096 वोट मिले हैं।
करौली धौलपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार भजन लाल जाटव 70 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा की इंदु देवी दूसरे और बसपा के विक्रम सिंह तीसरे नंबर पर हैं।