राजस्थान: डकैती की पूरी योजना नेपाल में बनी थी, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

राजस्थान के जयुपर में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एमादुद्दीन अहमद खान के पीएम के घर हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने डकैती करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन बदमाशों को नेपाल बॉर्डर के पास और डकैत तुला सिंह को सोनीपत से पकड़ा गया है। सभी बदमाश नेपाल जाने की फिराक में थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि करणी विहार में मैथिलीशरण के परिवार को बंधक बनाकर डकैती करने की योजना नेपाल में ही बनाई गई थी। मामले में पुलिस ने डकैत तुला सिंह, गणेश, नारायण और रणजीत थापा को गिरफ्तार किया है। 

डीसीपी ऋिचा तोमर ने बताया कि पुलिस की टीम गुरुवार सुबह छह बजे नेपाल बॉर्डर पहुंची। यहां बॉर्डर चैक पोस्ट पर मौजूद अधिकारियों को मामले की जानकारी देकर अलर्ट किया गया। उप निरीक्षक राजेश की टीम ने घने जंगल में नाकाबंदी की। सादे कपड़ों में तैनात पुलिस टीम के करीब पांच घंटे इंतजार करने के बाद एक सफेद रंग की वैगनआर कार बॉर्डर की ओर आती हुई दिखाई दी। उसके आते ही पुलिस टीम ने कार की चाबी निकाली तो उसमें सवार गणेश, रणजीत और नारायण भागने लगे। पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया।  

ऋिचा तोमर ने बताया कि डकैती की योजना नेपाल में बनाई गई थी और इसे वहां के 18 डकैतों ने अंजाम दिया था। इसमें 13 पुरुष और 5 महिलाएं भी शामिल थीं। इस दौरान डकैत घर से तीन लाख 80 हजार रुपये के साथ सोने-चांदी के जेवरात लूट ले गए थे। डकैती का मास्टरमाइंड रणजीत सिंह थापा था। उसे और उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। वहीं डकैत तुलासिंह सोनीपत हरियाणा से पकड़ा गया है।

पुलिस ने लूटा हुआ सामान किया बरामद 
पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा हुआ माल भी बरामद किया है। इनमें सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घड़ियां शामिल हैं। सोने के जेवरात में पुलिस ने झुमके, बिछिया और हार सहित अन्य सामान बरामद किया है। वहीं पुलिस ने डकैतों के पास से बरामद दो गाड़ियों को भी जब्त किया है। इनका डकैती के लिए उपयोग किया गया था। 

14 डकैतों को तलाश रही पुलिस 
पुलिस के अनुसार डकैती की वारदात में 17 लोग शामिल थे। इसमें से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 14 आरोपियों की गिरफ्तारी होना अभी बाकी है। इनमें तपेंद्र, आर जे, आर टी ठाकुर, गोमा पत्नी हरीश, संतोष, संजीत, रूद्र, अनिल, संध्या पत्नी रुद्र, लक्ष्मी पत्नी अनिल, हेमा, हरीश, दिनेश आौर संगीता शामिल हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here