उदयपुर: बॉलीवुड के फेवरेट कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने गुरुवार को उदयपुर में शादी कर जीवन के नए सफर की शुरुआत की। शादी की पहली तस्वीरें दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ साझा कीं। दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी ने परंपरागत लिबास में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आई।

रश्मिका का प्यार भरा नोट
शादी की तस्वीरों के साथ रश्मिका ने विजय के लिए एक भावुक नोट भी लिखा। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "हैलो मेरे प्रियजनों, आपको अपने पति से मिलवाती हूं—मिस्टर विजय देवरकोंडा। वह शख्स, जिसने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार कैसा होता है, जिसने मुझे दिखाया कि सुकून से रहना कैसा होता है, और हर दिन मुझे प्रेरित किया कि बड़े सपने देखना बिल्कुल सही है।"

रश्मिका ने आगे लिखा, "विजय ने मुझे कभी नाचने से नहीं रोका, मुझे दोस्तों के साथ घुमने दिया और मुझे वह स्त्री बनाया जो मैं हमेशा बनना चाहती थी। मैं सच में खुशकिस्मत हूं।"

"अब सबकुछ समझ में आने लगा है"
एक्ट्रेस ने अपने नोट में और जोड़ा, "मेरी सारी उपलब्धियां, स्ट्रगल्स, खुशी, दुख—सब कुछ अब मेरे लिए और भी खास हो गया है क्योंकि तुम मेरे पास हो। मैं तुम्हारी पत्नी बनने के लिए बेहद उत्साहित हूं। चलो साथ में जीवन का सबसे खूबसूरत सफर शुरू करते हैं। आई लव यू।"