बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद एक पिकअप ने सवारों को रौंद दिया।
हादसे में दोनों बाइक पर सवार पांच में से चार लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। अभी किसी की भी पहचान नहीं हो सकी है।
सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया है।