गंगा दशहरा के मौके पर करनाल जिले के घरौंडा क्षेत्र के लालपुरा घाट पर बड़ा हादसा हो गया। यमुना नहर में स्नान करने गए तीन युवक अचानक पानी में डूब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, डूबे युवकों की पहचान रमेश (निवासी मुबारकाबाद), मोंटी और संजू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक नहर में स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए, जिसके बाद वे बाहर नहीं निकल सके।

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। प्रशासन ने पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और रेस्क्यू कार्य लगातार जारी है।