कानपुर के पनकी इलाके में स्थित एक प्राइवेट बैंक की महिला कर्मचारी का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में महिला कर्मचारी को गुस्से में कुछ कहते हुए और सहकर्मियों की चेतावनी को अनसुना करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में वह किसी ग्राहक के सामने अपने गुस्से का इजहार करते हुए लैपटॉप फेंकने तक का प्रयास करती दिखाई दे रही हैं।

इस कर्मचारी का नाम आस्था सिंह बताया जा रहा है। वायरल वीडियो दो-तीन दिन पुराना है। हालांकि, बैंक ने इस घटना की वास्तविकता से इंकार किया है और कहा कि किसी ग्राहक के साथ ऐसा व्यवहार नहीं हुआ।

आस्था सिंह का बयान

इस मामले में आस्था सिंह का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी सफाई दी। आस्था का कहना है कि वायरल वीडियो किसी ग्राहक के साथ विवाद का नहीं है, बल्कि यह उनकी सहकर्मी के पति के साथ हुई बात का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि यह वीडियो 6 जनवरी का है, लेकिन अब इसे गलत संदर्भ में फैलाया जा रहा है।

अपने विवादित बयान “ठाकुर हूं मैं, मुझसे उलझना मत” पर सफाई देते हुए आस्था ने कहा कि उन्होंने यह बात अपने आत्मसम्मान और जातिगत गौरव के संदर्भ में कही थी।