उत्तर प्रदेश का चुनाव 2024 के पहले का सबसे बड़ा चुनाव है. इसलिए बीजेपी ने इसे सिर्फ यूपी का नहीं बल्कि अपनी साख का चुनाव मानकर लड़ा. समाजवादी पार्टी ने बीजेपी को सीधी चुनौती दी. अब नतीजों का इंतजार है लेकिन उससे पहले दैनिक देहात का एग्जिट पोल कहता है कि यूपी में आएंगे तो योगी ही...

दैनिक देहात के एक्जिट पोल के नतीजों पर आगे बढ़ते हुए सबसे पहले हर चरण के अनुमानित नतीजों की बात करते हैं। पहले चरण की बात करें तो इसमें 58 सीटों पर चुनाव हुए थे जिसमें से हमारे एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा और उनके सहयोगी दलों को 40, समाजवादी पार्टी गठबंधन को 16 और बसपा को दो सीटें मिलने का अनुमान है।

दूसरे चरण में 55 सीटों पर चुनाव हुए थे जिसमें से हमारे एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा और उनके सहयोगी दलों को 24, समाजवादी पार्टी गठबंधन को 26, बसपा को 3 और अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान है।

तीसरे चरण की बात करें तो इसमें 59 सीटों पर चुनाव हुए थे जिसमें से हमारे एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा और उनके सहयोगी दलों को 32, समाजवादी पार्टी गठबंधन को 26 और बसपा को 1 सीटें मिलने का अनुमान है।

चौथे चरण की बात करें तो इसमें भी 59 सीटों पर चुनाव हुए थे जिसमें से हमारे एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा और उनके सहयोगी दलों को 34, समाजवादी पार्टी गठबंधन को 18, बसपा को 4, कांग्रेस को 1 और अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान है।

पांचवें चरण के बात करें तो इसमें 61 सीटों पर चुनाव हुए थे जिसमें से हमारे एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा और उनके सहयोगी दलों को 41, समाजवादी पार्टी गठबंधन को 17, बसपा को दो और कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान है।

छठे चरण की बात करें तो इसमें 57 सीटों पर चुनाव हुए थे जिसमें से हमारे एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा और उनके सहयोगी दलों को 30, समाजवादी पार्टी गठबंधन को 22, बसपा को 4 और अन्य को 1 सीट मिलने का अनुमान है।

सातवें चरण की बात करें तो इसमें 54 सीटों पर चुनाव हुए थे जिसमें से हमारे एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा और उनके सहयोगी दलों को 25, समाजवादी पार्टी गठबंधन को 20, बसपा को 4, कांग्रेस को 1 तथा अन्य को चार सीटें मिलने का अनुमान है। 

सभी चरणों में सभी दलों को मिली सीटों के जोड़ पर नजर डालें तो दैनिक देहात के एक्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में कुल 403 सीटों पर हुए चुनावों में से भाजपा और उसके सहयोगी दलों को 226 सीटें, समाजवादी पार्टी गठबंधन को 145 सीटें, बसपा को 20, कांग्रेस को 3 और अन्य को 9 सीटें मिलने का अनुमान है। इस प्रकार बुलडोजर बाबा यानि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सत्ता में वापसी करने जा रहे हैं। यदि यह एक्जिट पोल वास्तविक चुनाव परिणाम में बदलते हैं तो यकीनन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश में लगभग 35 वर्षों बाद कोई मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी करेगा। तो इस तरह निष्कर्ष के रूप में कहा जा सकता है कि साइकिल पर बुलडोजर भारी पड़ा है।