सोनभद्र के जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के उपजिलाधिकारी घोरावल रमेश कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है और श्याम प्रताप सिंह को नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. सपा कार्यकर्ताओं ने रमेश कुमार पर डाक मतपत्रों और टिकटों के ट्रांसपोर्ट का आरोप लगाया था.
