मोरना। शुकतीर्थ श्री संत मंडल गरीबीदास आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कहा कि दान और सेवा ईश्वर का दिया हुआ सौभाग्य है। उन्होंने संतों को भारतीय संस्कृति और धर्म का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम में ब्रह्मलीन स्वामी श्यामानंद महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। आश्रम संचालक स्वामी विचारानंद उर्फ छोटू महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति दान और संत सेवा करता है, वह कभी भी वास्तविक रूप से निर्धन नहीं होता।

इस अवसर पर जमालपुर नीला संगत द्वारा अखंड पाठ का आयोजन किया गया और भंडारे का आयोजन भी हुआ।

कार्यक्रम में स्वामी बालक दास, स्वामी फुलगिरी, प्रयाग गिरी, चंदन गिरी, रामकुमार शर्मा, रविंद्र और महिपाल ने श्यामानंद महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लोहान क्षत्रिय कल्याण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह, प्रधान योगेश चौहान, भारत मास्टर, सत्यवीर, सतपाल और सुदामा ने कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाई।