मुजफ्फरनगर। पिछले करीब 30 वर्षों से आंदोलनरत मास्टर विजय सिंह ने शुकतीर्थ स्थित हनुमत धाम पहुंचकर पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने महाराज जी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर मास्टर विजय सिंह ने कहा कि स्वामी केशवानंद सरस्वती जी का संपूर्ण जीवन सनातन धर्म, भक्ति, साधना और मानव कल्याण के कार्यों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि महाराज जी का निधन सनातन धर्म और शुकतीर्थ के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने कहा कि स्वामी केशवानंद सरस्वती जी ने अपने जीवनकाल में समाज को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देने के साथ-साथ धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।