राजौरी (जम्मू-कश्मीर)। जिले में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। गुरुवार सुबह एक बार फिर राजौरी के घने जंगलों में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की स्थिति बनी रही। अधिकारियों के अनुसार इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।

सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद मंजाकोट सेक्टर के गंभीर मुगलान और दोरीमल के जंगलों में व्यापक घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम पिछले कई दिनों से इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चला रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह अभियान लगातार छठे दिन भी जारी रहा, जिसमें जंगल के भीतर संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर ऑपरेशन को और तेज किया गया है। सुरक्षाबलों की कोशिश है कि इलाके को पूरी तरह सुरक्षित कर आतंकियों को बेअसर किया जाए।