मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के खानपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमेश कुमार शुक्रवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रामपुर तिराहे स्थित त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के जिलाध्यक्ष शेखर खेमचंद त्यागी के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर मुलाकात की।

विधायक उमेश कुमार के आगमन पर स्थानीय लोगों और समाज के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सामाजिक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की गई। उनके दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।