मुजफ्फरनगर। BSNL पेंशनर्स एसोसिएशनों AIBDPA एवं SNPWA द्वारा बीएसएनएल/एमटीएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन्स की समिति के आह्वान पर संयुक्त रूप से पटेलनगर टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। पेंशनर्स ने जनवरी 2026 से लंबित बढ़े हुए IDA/IDR भुगतान को तत्काल जारी करने की मांग उठाई।

धरने में AUAB का भी समर्थन रहा। बड़ी संख्या में पेंशनर्स ने भाग लेकर अपनी एकजुटता दिखाई। सभा की अध्यक्षता मो. इस्राइल, सर्कल अध्यक्ष ने की। इस अवसर पर संचार निगम पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (पश्चिम) के परिमंडलीय सचिव रामबीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने IDR भुगतान एवं पेंशन रिवीजन से संबंधित नवीनतम स्थिति की जानकारी दी।


कार्यक्रम में गणेश दत्त शर्मा (कोषाध्यक्ष, AIBDPA), आदित्य गर्ग (जिला सचिव, SNPWA), एस.के. त्यागी सहित कई पदाधिकारियों ने पेंशनर्स से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार रखे। आर.यू. सिंह, जिला सचिव AIBDPA ने भी मांगों को लेकर अपनी बात रखी।

धरने में वक्ताओं ने सरकार एवं संबंधित विभागों से लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने की मांग की।

इस अवसर पर आर.यू. सिंह, आदित्य गर्ग, मो. इस्राइल, रामबीर सिंह, गणेश दत्त शर्मा, एस.के. त्यागी, कांती प्रसाद शर्मा, सुल्तान सिंह, देवेंद्र वर्मा, जे.पी. गुप्ता, आर.पी. शर्मा, सतीश कुमार, आर.डी. रावत, राजबीर सिंह, एस.सी. रतूड़ी, एन.पी. निगम, रामबली, राधेश्याम सैनी, बी.डी. त्यागी, रमाकांत, जयकिशन, कृष्णपाल, जय सिंह, धर्मपाल सिंह, बाबू राम सैनी, लालचंद, बृजमोहन शर्मा, हरिश्चंद्र, सोहनबीर, वी.के. शुक्ला, सुरेंद्र कुमार, बी.एम. शर्मा, मुकेश कुमार, एम.एस. भंडारी, रीषीपाल, मंजू शर्मा सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे।

अंत में संगठन की ओर से मांग दोहराई गई कि लंबित IDA/IDR भुगतान जल्द से जल्द जारी किया जाए।