लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब “रविंद्र नगर” रखा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की। इसी मौके पर उन्होंने पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से विस्थापित होकर आए बंगाली हिंदू परिवारों को भूमि का मालिकाना हक भी सौंपा और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अधिकारी मौजूद रहे। सरकार की ओर से इस कदम को विस्थापित परिवारों के पुनर्वास और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।