प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी दौरे के दूसरे दिन आज प्रदेश की जनता को 19, 150 करोड़ की 37 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसी के साथ पीएम मिशन-2024 का शंखनाद करते हुए बरकी में जनसभा को संबोधित करेंगे। सोमवार को सीएम योगी ने कालभैरव मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे।
पीएम मोदी ने 180 फीट ऊंचे सात मंजिला स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन किया। यह मंदिर दुनिया का सबसे अनोखा मंदिर है। स्वर्वेद महामंदिर की संगमरमरी दीवारों पर स्वर्वेद के चार हजार दोहे लिखे हैं। 19 साल तक लगातार छह सौ कारीगर, दो सौ मजदूर और 15 इंजीनियर की मेहनत आज महामंदिर के पूर्ण स्वरूप में साकार हो चुकी है। हालांकि मंदिर का प्रथम तल ही आम लोगों के लिए खुलेगा और इसे पूरी तरह शुरू होने में दो साल का समय और लगेगा। इसे आज से पीएम नरेंद्र मोदी ने आम जनता को समर्पित किया।
पीएम नरेंद्र मोदी उमरहा पहुंच गए हैं। वे स्वर्वेद महामंदिर में यज्ञ के समापन में शामिल होने के बाद करीब 11:30 बजे एक सार्वजनिक समारोह में इसका उद्घाटन करेंगे।
वंदे भारत को हरी झंडी
पीएम मोदी वाराणसी को नई दिल्ली से जोड़ने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उत्तर रेलवे द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि वाराणसी और नई दिल्ली के बीच दूसरी वंदे भारत ट्रेन, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार दोपहर 2:15 बजे हरी झंडी दिखाएंगे, भगवा रंग की है। इसमें कई विशेषताएं हैं। रेल मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि यह भगवा रंग की दूसरी वंदे भारत ट्रेन है जिसे रेल मंत्रालय देश में लॉन्च करने जा रहा है।