जम्मू: सिटी चौक स्थित एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते दुकान से धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।