प्रदेश के 10 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा ने जीत हासिल की है, जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है। नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष का परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है।
गुरुवार को सुबह 10 बजे से प्रदेश के 12 जिलों में ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत उपाध्यक्ष के चुनाव के साथ ही सात जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। दोपहर तीन बजे तक सभी जिलों में मतदान संपन्न हो गया। नैनीताल में कुछ विवाद के कारण मामला हाईकोर्ट पहुंचा और परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है।
बाकी छह जिलों में से पांच में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। पांच जिलों में भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे। देहरादून में कांग्रेस की प्रत्याशी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
जिलेवार जिला पंचायत अध्यक्ष:
- टिहरी: इशिता सजवाण (भाजपा)
- यूएस नगर: अजय मौर्य (भाजपा)
- चंपावत: आनंद सिंह अधिकारी (भाजपा)
- पिथौरागढ़: जितेंद्र प्रसाद (भाजपा)
- उत्तरकाशी: रमेश चौहान (भाजपा)
- चमोली: दौलत सिंह बिष्ट (भाजपा)
- अल्मोड़ा: हेमा गैड़ा (भाजपा)
- रुद्रप्रयाग: पूनम कठैत (भाजपा)
- पौड़ी: रचना बुटोला (भाजपा)
- बागेश्वर: शोभा आर्या (भाजपा)
- देहरादून: सुखविंदर कौर (कांग्रेस)