विधानसभा चुनाव के 23 दिन बाद आज उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों के चुनाव नतीजे आएंगे। इसके साथ ही यह भी साफ हो जाएगा कि इस बार सत्ता की बागडोर किस दल के हाथों में आएगी। शुरुआती एक घंटे के रुझानों में भाजपा ने बहुमत की 36 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है।
मुश्किल से जीते धन सिंह
पिछले चुनाव में अच्छे मार्जिन से जीतने वाले धन सिंह को इस बार जीत के लिए बहाना पड़ा पसीना। ईवीएम में सिर्फ 247 की बढ़त ले पाए। पोस्टल बैलेट में 340 वोट मिले। मात्र 587 वोट से हुई जीत।
यह भी पढ़ेंः रेलवे ने कंबल और बेडशीट की सुविधा तुरंत शुरू करने का आदेश दिया
योगी आदित्यनाथ के गांव में मना जश्न
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यमकेश्वर के गांव में भाजपा की जीत और खास के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ऐतिहासिक जीत पर मिठाई बांटी गई और परिवार व ग्रामीणों ने खुशी मनाई।
कद्दावर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद हारे
प्रदेश की सबसे हॉट सीट हरिद्वार ग्रामीण से कांग्रेस की अनुपमा रावत की ओपनिंग के सामने प्रदेश के सबसे कद्दावर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद बोल्ड हो गए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता श्रीमती सुमित्रा देवी उत्तराखंड के चुनाव परिणाम को टीवी पर देखते हुए।
मोहन सिंह बिष्ट का हुआ स्वागत
हल्दूचौड़ चौराहे पर डॉक्टर मोहन बिष्ट को नोटों की माला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहीं ऋतु खंडूड़ी की जीत पर भाजपाइयों ने उड़ाया गुलाल, ढोल नगाड़ों पर थिरके।
चार राज्यों में भाजपा की जीत दिखाती है जनता नरेंद्र मोदी को फिर बनाएगी पीएम- विजयवर्गीय
उत्तराखंड में भाजपा की जीत के बाद प्रेस वार्ता के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और उत्तर प्रदेश में पार्टी की जीत से यह साफ है कि लोकसभा चुनाव में जनता नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाएगी।
नतीजों से हैरान हैं हरीश रावत, हार की ली जिम्मेदारी
अपनी हार के बाद कांग्रेस के सीएम पद के उम्मीदवार माने जा रहे हरीश रावत ने कहा कि मेरे लिए यह नतीजे बेहद आश्चर्यजनक हैं। मैं समझ नहीं पा रहा कि इतनी महंगाई के बाद भी अगर जनता की यह इच्छा थी तो आखिर समाज की भलाई और सामाजिक क्या किसे कहते हैं? मुझे नहीं समझ आ रहा कि इन सबके बावजूद लोग भाजपा जिंदाबाद कैसे कह रहे हैं।
मैं अपनी पार्टी की कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष होने के नाते यह स्वीकार करता हूं कि हमारी कैंपेन स्ट्रैटेजी नाकाफी रही। हमारे कार्यकर्ताओं ने बहुत अच्छा काम किया और मैं उन्हें धन्यवाद कहना चाहूंगा। मैं लोगों का भरोसा नहीं जीत सका लेकिन मैं अपनी बेटी और उन सभी प्रत्याशियों को बधाई देता हूं.
जिन्होंने जीत दर्ज की। हरीश रावत ने आगे कहा, शायद हमारे प्रयासों में कुछ कमी रह गई जो हम उत्तराखंड के लोगों का विश्वास नहीं जीत सके। हमें उम्मीद थी कि लोग बदलाव के लिए वोट करेंगे लेकिन शायद हमारे प्रयास में ही कुछ कमी रह गई। मैं ये स्वीकार करता हूं और हार की जिम्मेदारी लेता हूं।
बदरीनाथ से कांग्रेस की जीत लगभग तय
बदरीनाथ से राजेंद्र भंडारी लीड बनाए हुए हैं। 12 राउंड के बाद कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी 12 से अधिक वोटों से आगे हो गए हैं। भंडारी की जीत तय मानी जा रही है।
कर्णप्रयाग और थराली से भाजपा की जीत लगभग तय।
बागेश्वर विधानसभा 14वां चरण-
रंजीत दास (कांग्रेस) 20070
चंदन रामदास (भाजपा) 32211
बसंत कुमार (आप) 16119
परिणाम: कांग्रेस के रंजीत दस 12141 मतों से हराकर भाजपा के चंदन रामदास विजयी हुए।
अनुपमा रावत बोलीं- हम बदले की राजनीति में विश्वास नहीं रखते
हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत ने जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि, हम बदले की राजनीति में भरोसा नहीं रखते। बदलाव की जरूरत है जो हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के लोग लाए हैं। हमारे कार्यकर्ताओं ने कठिन परिश्रम किया। हम लोगों के लिए काम करते रहेंगे।
धामी बोले- दो तिहाई बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार
उत्तराखंड सीएम और भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा दो-तिहाई बहुमत से सरकार बना रही है। जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं भाजपा नित नए रिकॉर्ड बना रही है। मैं पार्टी और केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूं कि मेरे जैसे सामान्य बैकग्राउंड वाले व्यक्ति को भी मौका दिया गया।
भीमताल विधानसभा सीट पर बीजेपी आगे चल रही है
उत्तराखंड में फिलहाल बीजेपी बहुमत में नजर आ रही है. भीमताल विधानसभा सीट पर बीजेपी आगे चल रही है. यहां बीजेपी प्रत्याशी कायरा 21938 ज्यादा वोटों से आगे है.
भगवानपुर विधानसभा सीट में कांग्रेस आगे
उत्तराखंड में फिलहाल बीजेपी बहुमत में नजर आ रही है. भगवानपुर विधानसभा सीट में कांग्रेस आगे चल रही है. कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश 44666 ज्यादा वोटों से आगे है.
बाजपुर कांग्रेस 38198 ज्यादा वोटों से आगे
उत्तराखंड के बाजपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की बढ़त है, वहीं बीजेपी दूसरे स्थान पर चल रही है. उत्तराखंड की बाजपुर विधानसभा सीट भी हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक है. इस सीट पर कांग्रेस 38198 ज्यादा वोटों से आगे है.
खटीमा से हारे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड से बड़ी चुनावी खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा से चुनाव हार गए हैं. उनकी हार का अंतर 6951 मतों का है.
उत्तराखंड में बीजेपी 49 सीटों से आगे
उत्तराखंड में 70 सीटों पर हुई विधानसभा चुनाव के लिए रिजल्ट की काउंटिंग जारी है. फिलहाल बीजेपी 49 सीटों से आगे चल रही है वहीं कांग्रेस 17 सीट पर पकड़ बनाए हुए है.
बद्रीनाथ ले बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र भट्ट 118328 ज्यादा वोटों से आगे
उत्तराखंड के बद्रीनाथ विधानसभा सीट में बीजेपी बहुमत में है. यहां महेंद्र भट्ट बीजेपी से उम्मीदवार है. बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र भट्ट 118328 ज्यादा वोटों से आगे है.
अल्मोड़ा में बीजेपी बहुमत में
उत्तराखंड के विधानसभा सीट अल्मोड़ा में बीजेपी बहुमत में है. यहां पर 6 विधानसभा के 50 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भी तय होगा. इन विधानसभा में पांच लाख 40 हजार 561 मतदाताओं हैं जिनमें से दो लाख 87 हजार 43 मतदाताओं ने वोट किया.
बीजेपी 48 सीटों से आगे
उत्तराखंड में 70 सीटों पर हुई विधानसभा चुनाव के लिए रिजल्ट की काउंटिंग जारी है. फिलहाल बीजेपी 48 सीटों से आगे चल रही है वहीं कांग्रेस 18 सीटों पर पकड़ बनाए हुए है.
हरिद्वार ग्रामीण से हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत
हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत को हरिद्वार ग्रामीण से जीत हासिल हुई है.
लालकुआं विधानसभा सीट पर हारे पूर्व सीएम हरीश रावत
उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत अपनी खटीमा विधानसभा सीट से 14 हजार वोटों से हार गए हैं. लालकुआं सीट से हुई BJP की जीत
कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नेगी प्रतापनगर सीट से जीते
उत्तराखंड में पहला चुनाव परिणाम सामने आया है. राज्य की प्रतापनगर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रम सिंह नेगी अपनी सीट जीत गए हैं.
चकारता में कांग्रेस आगे
उत्तराखंड के चकराता सीट से नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह 6000 से ज्यादा वोटों से आगे.
सीएम पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट पर 4,081 वोट से पीछे
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी 4,081 वोट से पीछे हो गए हैं. वो अपनी खटीमा विधानसभा सीट से पीचे चल रहे हैं.
चंपावत और द्वारहाट में बीजेपी आगे
उत्तराखंड के चंपावत और द्वारहाट में बीजेपी आगे चल रही है. साल 2017 के परिणाम में बीजेपी ने 57 सीट जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई थी. वहीं कांग्रेस ने 11 सीटों पर अपनी पकड़ बनाई थी.
गंगोत्री और पुरौला सीट पर बीजेपी
उत्तराखंड के गंगोत्री और पुरौला सीट पर बीजेपी आगे चल रही है.
केदारनाथ में बीजेपी आगे
उत्तराखंड के केदारनाथ में बीजेपी आगे चल रही है. वहीं रुद्र प्रयाग में भी बीजेपी बहुमत में है.
बीजेपी 41 सीटों से आगे
बीजेपी 41 सीटों से आगे चल रही है वहीं कांग्रेस 25 सीटों से आगे

बीजेपी 41 सीटों से आगे
उत्तराखंड में 70 सीटों पर हुई विधानसभा चुनाव के लिए रिजल्ट की काउंटिंग जारी है. फिलहाल बीजेपी 41 सीटों से आगे चल रही है वहीं कांग्रेस 26 सीट पर पकड़ बनाए हुए है.
सीएम के तीनों उम्मीदवार अपनी सीटों से पीछे
उत्तराखंड में फिलहाल सीएम के तीनों उम्मीदवार अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं. ये उम्मीदवार हैं, बीजेपी से पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस से हरीश रावत और आप से अजय कोठियाल.
बीजेपी 41 सीटों से आगे चल रही है
उत्तराखंड में 70 सीटों पर हुई विधानसभा चुनाव के लिए रिजल्ट की काउंटिंग जारी है. फिलहाल बीजेपी 41 सीटों से आगे चल रही है वहीं कांग्रेस 25 सीट पर पकड़ बनाए हुए है.
BJP प्रत्याशी राजेश कुमार 18587 से पीछे
BJP छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए यशपाल आर्य बाजपुर से BJP प्रत्याशी राजेश कुमार से 18587 मतों से पीछे चल रहे हैं. हालांकि, निवर्तमान राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और चकराता से अब तक अजेय रहे कांग्रेस के प्रीतम सिंह अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के रामशरण नौटियाल से 1805 मतों से आगे हैं.
बीजेपी 42 सीटों से आगे चल रही
उत्तराखंड में बीजेपी 42 सीटों से आगे चल रही है वहीं कांग्रेस 25 सीट पर पकड़ बनाए हुए है.
बीजेपी 45 सीटों से आगे
उत्तराखंड में बीजेपी 45 सीटों से आगे चल रही है वहीं कांग्रेस 22 सीट पर पकड़ बनाए हुए है
श्रीनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की बढ़त घटी
उत्तराखंड के गढ़वाल में बीजेपी 22 सीटों से आगे चल रही है. पौड़ी गढ़वाल की चर्चित श्रीनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की बढ़त घटी है. पौड़ी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी ने कांग्रेस प्रत्याशी के मुकाबले 880 वोटों की बढ़त बना रखी है. वहीं चौबट्टाखाल विधानसभा सीट पर बीजेपी के सतपाल महाराज अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी के मुकाबले 400 वोटों से आगे चल रहे हैं.
गढ़वाल में बीजेपी 21 सीटों से आगे
उत्तराखंड के गढ़वाल में फिलहाल बीजेपी 21 सीटों से आगे चल रही है. जबकि कांग्रेस 8 सीट पर बनी हुई है
बीजेपी 46 सीटों से आगे
बीजेपी 46 सीटों से आगे चल रही है वहीं कांग्रेस 21 सीट पर पकड़ बनाए हुए है
कुमाऊं में भाजपा 15 सीटों से आगे
उत्तराखंड के कुमाऊं में भाजपा 15 सीटों से आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस फिलहाल 5 सीटों पर अपनी पकड़ बना चुकी है.
उत्तराखंड के बीजेपी प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा- लोगों को दिखा रहा है हमारा काम
काउंटिंग के बीच केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के भाजपा प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा, 'यह परिणाम उम्मीद के मुताबिक है. उत्तराखंड के लोगों को हमारा काम दिखा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पुष्कर सिंह धामी जी और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिलकर काम किया है. मैं जनता और कार्यकर्ता को धन्यवाद देता हूं.'
बीजेपी 47 सीटों से आगे
रुझानों में बीजेपी 47 सीटों से आगे चल रही है वहीं कांग्रेस 20 सीट पर आगे चल रही है.
बीजेपी 46 सीटों से आगे
उत्तराखंड में बीजेपी 46 सीटों से आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस ने 21 सीटों पर बढ़त बना रखी है और अन्य 3 सीटों पर चल रही है.
नौनीताल में बीजेपी 4 सीटों पर आगे
नौनीताल में बीजेपी 4 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 2 सीटों पर तल रही है.
बीजेपी 45 सीटों पर आगे
उत्तराखंड की 70 सीटों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है. फिलहाल बीजेपी 45 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस 21 सीटों चल रही है.
बीजेपी 44 और कांग्रेस 22 सीटों पर आगे
उत्तराखंड में पिछले 2 घंटे से काउंटिंग हो रही है. रुझानों में बीजेपी 44 सीटों से आगे चल रही है वहीं कांग्रेस 22 सीट पर आगे चल रही है.
पांच बड़ी सीटों का हाल
धारचूला विधानसभा
भाजपा - 1713
कांग्रेस - 3244
डीडीहाट विधानसभा
भाजपा -1955
कांग्रेस -1283
निर्दलीय-1776
पिथौरागढ़ विधानसभा
भाजपा -2661
कांग्रेस - 2956
गंगोलीहाट विधानसभा
भाजपा - 2961
कांग्रेस -1873
केदारनाथ सीट
शैला रानी रावत 3356
कुलदीप रावत 2118
मनोज रावत 1200
इन सीटों पर भाजपा आगे
गदरपुर विधानसभा में पहले राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी अरविंद पांडे को मिले 5551 वोट, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद महाजन को मिले 3642 वोट।
लालकुआं विधानसभा सीट पर मैं भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने बढ़त बनाई है। इसमें मोहन सिंह बिष्ट को 5372 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस के हरीश रावत को 2659 वोट मिले हैं। कुल वोट 8579
गंगोलीहाट विधानसभा से पहले राउंड में भाजपा 2961, कांग्रेस 1873 मत, कांग्रेस प्रत्याशी 1088 मत से पीछे।
बाजपुर विधानसभा सीट पर पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार आगे, जबकि आप प्रत्याशी सुनीता तमता दूसरे नंबर पर ,कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल आर्य तीसरे नम्बर पर।
डोईवाला विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण गौरेला गैरोला प्रत्याशी 25 मतों से आगे चल रहे हैं।
देहरादून की 10 विधानसभा क्षेत्रों में 6 सीटों पर भाजपा को बढ़त जबकि 4 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे।
भगवानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश 3 राउंड के बाद करीब 3400 वोटों से आगे चल रही हैं।
कपकोट सीट का हाल
देहरादून की चकराता शाहपुर धरमपुर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशियों को फिलहाल पहले चरण में बढ़त। वहीं विकास नगर रायपुर राजपुर कैंट मसूरी जैसी सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे हैं।
केदारनाथ विधानसभा में भाजपा 1600 वोट से आगे।
डोईवाला विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण गौरेला गैरोला प्रत्याशी 25 मतों से आगे चल रहे हैं
देहरादून की 10 विधानसभा क्षेत्रों में 6 सीटों पर भाजपा को बढ़त जबकि 4 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे
कपकोट विधानसभा का द्वितीय चरण-
सुरेश गढ़िया बीजेपी - 4586
ललित फर्स्वाण कांग्रेस - 3714
भूपेश उपाध्याय आप पार्टी - 611
भाजपा प्रत्याशी सुरेश गढ़िया 872 वोटों से आगे हैं।
नैनीताल, अमेठी गौरीगंज सीट का हाल
नैनीताल
सरिता 2552
संजीव 1847
हेम 219
पहला राउंड
सुल्तानपुर- सदर सीट-पहले राउंड में भाजपा राजप्रासाद उपाध्याय 259 वोट से आगे। सपा प्रत्याशी अरुण वर्मा पीछे।
भाजपा-3080
सपा-2821
बसपा-1003
कांग्रेस-123
किच्छा में तिलक राज बेहड़ आगे, 600 वोटों से पीछे चल रहे हैं भाजपा के राजेश शुक्ला
अमेठी गौरीगंज- दूसरा राउंड
भाजपा चन्द्र प्रकाश मटियारी 2695
सपा राकेश प्रताप सिंह 2467
कांग्रेस फतेह बहादुर 421
बसपा राम लखन शुक्ल 347
भाजपा 985 वोट आगे
दूसरे नंबर पर सपा
जनपद टिहरी का हाल
धनौल्टी
भाजपा के प्रीतम पंवार दो राउंड में आगे
प्रतापनगर भाजपा के विजय पंवार आगे
टिहरी विधानसभा में उजपा के दिनेश धनै आगे
नरेंद्रनगर कांग्रेस के ओम गोपाल आगे
देवप्रयाग कांग्रेस के मंत्री प्रसाद नैथानी आगे
घनसाली से भाजपा के शक्ति लाल शाह पहले राउंड में आगे।
पूर्व सीएम हरीश रावत पीछे
लालकुआं विधानसभा सीट से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने बढ़त बनाई है। इसमें मोहन सिंह बिष्ट को 10,240 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के हरीश रावत को 4861 वोट मिले हैं। कुल वोट 16216।
सीएम धामी और पूर्व सीएम हरीश रावत दोनों पीछे
सीएम धामी और हरीश रावत दोनों अपनी-अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं।
खानपुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार करीब तीन हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
उन्हें 4530 वोट अभी तक प्राप्त हुए हैं। वहीं बसपा के रविंद्र पनियाला दूसरे स्थान पर रहकर 1566 वोट और भाजपा की रानी देवयानी 1322 वोट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।
उन्हें 4530 वोट अभी तक प्राप्त हुए हैं। वहीं बसपा के रविंद्र पनियाला दूसरे स्थान पर रहकर 1566 वोट और भाजपा की रानी देवयानी 1322 वोट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।
कांग्रेस 21 सीटों पर आगे
भाजपा ने इस वक्त बड़ी बढ़त बना रखी है। पार्टी इस वक्त 44 सीटों पर आगे है वहीं कांग्रेस 21 सीटों पर आगे है।09:49 AM, 10-MAR-2022
इन सीटों पर कांग्रेस आगे
लोहाघाट विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में कांग्रेस 254 वोटों से आगे। दो राउंड बाद कांग्रेस 464 वोटों से आगे।
कलियर से भाजपा के मुनीश सैनी आगे। मिले 2215 वोट।
लाल कुमार स्वीट से हरीश रावत पीछे।
हरिद्वार ग्रामीण में भाजपा के स्वामी यतिस्वरानंद करीब 1700 सीटों से आगे चल रहे हैं। स्वामी को 4915 कांग्रेस की अनुपमा रावत को 3338 वोट प्राप्त हुए हैं।
हरिद्वार सीट से कांग्रेस के सतपाल 190 वोट से आगे।09:46 AM, 10-MAR-2022
अल्मोड़ा की छह विधानसभाओं के हाल
गंगोलीहाट से भाजपा प्रत्याशी फकीर राम टम्टा आगे।
अल्मोड़ा की छह विधानसभा प्रथम चरण की काउंटिंग का हाल
अल्मोड़ा-भाजपा 170 वोट से आगे
सोमेश्वर-भाजपा 885 वोट से आगे
जागेश्वर-भाजपा 721 वोट से आगे
द्वाराहाट-भाजपा550 वोट से आगे
सल्ट-भाजपा 175 वोट से आगे
रानीखेत-256 वोट से भाजपा आगे09:41 AM, 10-MAR-2022
इन सीटों पर है भाजपा की भाजपा की बढ़त
मंगलौर में बसपा प्रत्याशी सरवत करीम अंसारी दो राउंड की गिनती में करीब 1130 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस से काजी निजामुद्दीन चुनाव लड़ रहे हैं।
कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर दो हजार मतों से आगे चल रही हैं।
कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर दो हजार मतों से आगे।
सल्ट विधानसभा सीट पर भाजपा 175 से, जागेश्वर में 700 से भाजपा आगे, अल्मोड़ा में 170 से भाजपा आगे, द्वाराहाट में 550 से और रानीखेत में 400 वोट से भजपा आगे।
कपकोट सीट पहला राउंड
भाजपा 2075 मत
कांग्रेस 1644 मत09:32 AM, 10-MAR-2022
विकासनगर में दो राउंड की मतगणना पूरी
रुड़की में भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप बत्रा आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में भाजपा के प्रत्याशी को 1701, कांग्रेस के यशपाल राणा 1247, बसपा के प्रत्याशी को 184 वोट मिले हैं।
विकासनगर के दो राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद ईवीएम मशीन को सील करते कर्मचारी।
विकासनगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान आगे मुन्ना सिंह चौहान को अब तक 32 से 38 वोट मिले हैं, जबकि प्रत्याशी पूर्व मंत्री नवप्रभात को 3138 वोट मिले। यह पहले चरण की मतगणना का रुझान है।09:29 AM, 10-MAR-2022
कई सीटों पर है भाजपा की बढ़त
कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सरिता कपूर, कांग्रेसी प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना से 1000 मतों से आगे।
बद्रीनाथ में बीजेपी के महेंद्र भट्ट आगे, भाजपा को 1287 और कांग्रेस को 1041 मत मिले। थराली में 105 वोट से भाजपा आगे।
पिथौरागढ़ विधानसभा से शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे, डीडीहाट से भाजपा आगे, धारचूला से कांग्रेस और गंगोलीहाट से भाजपा आगे।
जागेश्वर भाजपा 502 वोट से आगे।
पिथौरागढ़ विधानसभा से भाजपा को 2661और कांग्रेस को 2919 मत मिले। कांग्रेस 258 मत से आगे।
अल्मोड़ा में भी पहले राउंड में भाजपा 4 वोट से आगे।09:19 AM, 10-MAR-2022
विभिन्न सीटों का हाल
लोहाघाट विधानसभा सीट पर पहले चरण में कांग्रेस 210 वोटों से आगे।
सोमेष्वर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या 800 वोट से आगे।
हरिद्वार शहर सीट से मदन कौशिक हुए पीछे।
भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश फर्स्ट राउंड में करीब 1900 वोटों से आगे निकली हैं।
भेल रानीपुर से फर्स्ट राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर चौहान 1300 से आगे निकले हैं। कांग्रेस को 4267 और भाजपा को 2987 वोट मिले हैं।
रुद्रप्रयाग विधानसभा में बीजेपी 600 वोटों से आगे।
केदारनाथ से बीजेपी 1000 वोटों से आगे।
मदन कौशिक पहले राउंड में चल रहे आगे
पौड़ी जिले में दोपहर 2.00 से शाम 4.00 बजे तक मतगणना होगी पूरी। हरिद्वार शहर सीट से भाजपा के उम्मीदवार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने फर्स्ट राउंड में बढ़त हासिल की है। वह कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी से करीब 600 वोटों से आगे चल रहे हैं।
कांग्रेस 30 सीटों पर आगे
शुरुआती एक घंटे के रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं कांग्रेस 30 सीटों पर आगे है।
गंगोत्री-यमुनोत्री में कांग्रेस आगे
उत्तरकाशी जिले की तीनों विधानसभाओं की मतगणना शुरू हो चुकी है। रुझानों में गंगोत्री-यमुनोत्री विधानसभा में कांग्रेस, पुरोला विधानसभा में भाजपा है। यमुनोत्री से दीपक बिजल्वाण आगे गंगोत्री से विजयपाल सजवाण आगे, पुरोला से दुर्गेश लाला आगे चल रहे हैं।
26 सीटों पर आगे है कांग्रेस
भाजपा ने जहां बहुमत का आंकड़ा छूते हुए 36 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है वहीं कांग्रेस 26 सीटों पर आगे है। आप और अन्य पार्टी के खातों में 1-1 सीट दिख रही हैं।
कांग्रेस ने पोस्टल बैलेट में गड़बड़ी का आरोप लगाया
पौड़ी में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता और चीफ इलेक्शन एजेंट अद्वैत बहुगुणा ने पोस्टल बैलेट में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, पोस्टल बैलेट बिना राजनीतिक दलों के एजेंट की मौजूदगी के मतगणना स्थल तक लाए गए। ऐसे में कैसे विश्वास किया जाए कि बैलेट कहां से लाए गए। कांग्रेस ने इस पर आपत्ति दर्ज की है।
भाजपा ने छुआ बहुमत का जादुई आंकड़ा
भाजपा ने उत्तराखंड में शुरुआती 46 मिनट के रुझानों में ही बहुमत का जादुई आंकड़ा छू लिया है। भाजपा इस वक्त 36 सीटों पर आगे चल रही है।
पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से बढ़त बनाए हुए हैं
उत्तराखंड की खटीमा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी आगे चल रहे हैं।
एक सीट पर आगे चल रही आप
उत्तराखंड में आप का खाता खुल गया है। आम आदमी पार्टी यहां एक सीट पर आगे चल रही है वहीं भाजपा 30 और कांग्रेस 28 सीटों पर।
भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर
उत्तराखंड में दो प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिख रही है। यहां भाजपा 30 और कांग्रेस 28 सीटों पर आगे है।
उत्तराखंड में भाजपा 11 सीटों पर तो कांग्रेस इस वक्त 8 सीटों पर आगे है, वहीं अन्य के खाते में भी दो सीटें जा रही हैं।
पौड़ी में शुरू हुई पोस्टल बैलेट की मतगणना
पौड़ी जिले की 6 विधानसभा सीटों के लिए जीआईसी पौड़ी में होने वाली मतगणना में सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना शुरू गई है। पोस्टल बैलेट की गणना खत्म होने के बाद ईवीएम से मतगणना शुरू होगी। जनपद की 6 विधानसभाओं में ईवीएम की गणना के लिए श्रीनगर विधानसभा सीट पर सर्वाधिक 15 राउंड तो कोटद्वार विधानसभा सीट पर 11 राउंड में मतगणना होगी। सभी विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए 77 टेबल लगाई गई हैं। गौरतलब है कि पौड़ी जनपद की सभी 6 विधानसभा सीटों पर कुल 3 लाख 15 हजार 803 मतदाताओं ने वोटिंग की है जिनमें सर्वाधिक 1 लाख 67 हजार 341 महिला मतदाता हैं, जबकि 54.47 मतदान प्रतिशत रहा था। बहरहाल मतगणना के मद्देनजर जहां पौड़ी में ट्रैफिक डाइवर्ट किया गया है वहीं विजयी प्रत्याशी जुलूस नहीं निकाल सकेंगे।
नई टिहरी में मतगणना शुरू
नई टिहरी आईटीआई में मतगणना स्थल बनाया गया है, जहां पोस्टल बैलेट की मतगणना शुरू हो गई है। प्रत्येक विधानसभा में 7-7 टेबल लगाए गए हैं।
कांग्रेस 7 सीटों पर आगे
अब भाजपा ने लगभग दोगुनी बढ़त बनाते हुए 10 सीटों पर अपना दबदबा बनाया हुआ है, वहीं कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है।
तेजी से बढ़त बना रही भाजपा
शुरुआत में गति धीमी रहने के बाद अब भाजपा तेजी से सीटों पर बढ़त बना रही है। भाजपा अब 9 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं अन्य के खाते में भी दो सीटें दिख रही हैं।
तेजी से बदल रहे रुझान
उत्तराखंड में समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। यहां भाजपा 8 और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे है।
कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर
शुरुआती रुझानों में भाजपा कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिख रही है। यहां भाजपा-कांग्रेस 5-5 सीट पर आगे हैं।
मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती शुरू
उत्तराखंड के तमाम मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। सबसे पहले पोस्टल बैलट के वोट गिने जा रहे हैं।
अल्मोड़ा होटल मैनेजमेंट में जुटे कर्मचारी
अल्मोड़ा होटल मैनेजमेंट में मतगणना के लिए कर्मचारी जुट गए हैं। यहां भी आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हर गेट पर चेकिंग की जा रही है। इस बीच डीएम एसएसपी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
मतगणना केंद्रों पर चेकिंग शुरू
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मतगणना स्थल पर चेकिंग शुरू। वहीं पिथौरागढ़ जिले के चार केंद्रों पिथौरागढ़, डीडीहाट, गंगोलीहाट और धारचूला में मतगणना होगी। विधानसभा चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 8.00 बजे शुरू होगी। मतगणना कार्मिक अपने-अपने विधानसभा में गणना के लिए पहुंच चुके हैं।