उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में प्रो. रमाकान्त पाण्डेय की नियुक्ति कर दी गई है। इस संबंध में देर शाम आदेश जारी कर दिए गए।


प्रो. पाण्डेय वर्तमान में राजस्थान स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर परिसर में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी तीन वर्षों के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, जिम्मेदारी सौंपी गई है।