पौड़ी जिले के थलीसैंण ब्लॉक में टीला रोड पर देर शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। बुँखाल मेले से वापस लौट रहा एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत चिंताजनक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

थानाध्यक्ष पैठानी, सुनील रावत ने बताया कि वाहन में सवार सभी लोग टीला और आसपास के गांवों के रहने वाले थे। टीला गांव के पास मोड़ पर चालक का नियंत्रण हटने से वाहन सीधी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव अभियान चलाया।

मृतकों की पहचान

  1. वीरेंद्र, पुत्र सरदार सिंह, उम्र 23 वर्ष, ग्राम टीला, पैठानी

  2. संतोष सिंह, पुत्र रघुवीर सिंह, उम्र 35 वर्ष, ग्राम टीला, थाना पैठानी

गंभीर घायल

  • सोहन सिंह, पुत्र मदन सिंह (32), ग्राम टीला, थाना पैठानी

  • वीरेंद्र सिंह, पुत्र दिलीप सिंह (25), ग्राम संखरोड़ी, रुद्रप्रयाग

  • सिताब सिंह, पुत्र मदन सिंह (31), ग्राम संखरोड़ी, रुद्रप्रयाग

  • वीरेंद्र सिंह, पुत्र सूरज सिंह (28), ग्राम टीला, थाना पैठानी

स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल यात्रियों का एम्स ऋषिकेश में इलाज जारी है।