स्मार्टफोन ब्रांड Ai+ ने हाल ही में अपने नए लाइनअप के तहत तीन डिवाइस लॉन्च किए हैं, जिनमें Ai+ Nova 2 5G भी शामिल है। इसे पिछले साल आए Nova 5G का अपग्रेडेड वर्जन बताया जा रहा है। आज यानी 14 अप्रैल से इस फोन की पहली सेल शुरू हो गई है, जिससे बजट 5G फोन खरीदने वालों के लिए यह एक आकर्षक विकल्प बन गया है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Ai+ Nova 2 5G में 6.74-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 600 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। यह डिवाइस Unisoc T8200 (6nm) चिपसेट पर काम करता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3GHz तक है। इसके साथ Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है।

कीमत और उपलब्धता

फोन की कीमत किफायती रखी गई है। इसका 4GB + 64GB वेरिएंट 8,999 रुपये में और 6GB + 128GB वेरिएंट 10,999 रुपये में उपलब्ध है। इसकी पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है। यह फोन पर्पल, ग्रीन, पिंक, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा और LED फ्लैश भी मिलता है। यह डिवाइस 4K तक 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G SA/NSA सपोर्ट (n1/3/5/8/28/40/77/78 बैंड), डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 5.0, GPS + GLONASS और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं।