दिल्ली में पूरे सप्ताह छाए रहेंगे बादल, हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मानसून दस्तक दे चुका है और मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले छह से सात दिनों तक रुक-रुक कर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है।

सोमवार सुबह 8:30 बजे से मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक राजधानी में 2.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मंगलवार को दिनभर बादलों और धूप के बीच आंखमिचौली चलती रही। कई इलाकों में हल्की फुहारें पड़ीं, लेकिन उमस से पूरी राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम 35.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री नीचे 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर न्यूनतम 64 प्रतिशत तक रहा।

विभिन्न इलाकों में तापमान और वर्षा का हाल

लोधी रोड में मंगलवार को सबसे अधिक तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं रिज में 34, आया नगर में 33.4 और पालम में 33 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो रिज सबसे ठंडा रहा, जहां 22.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में 25.6, पालम में 24.1 और लोधी रोड में 24.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक बारिश के आंकड़ों के अनुसार: पालम में 27.2 मिमी, आया नगर में 22.6 मिमी, नजफगढ़ में 11 मिमी, मयूर विहार और सफदरजंग वेधशाला में 2.5 मिमी, लोधी रोड में 1.8 मिमी और रिज में 1.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

जून में सामान्य से अधिक वर्षा

इस बार जून में दिल्ली में कुल 107.1 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य औसत 74.1 मिमी से 45 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, पिछले वर्ष जून में यह आंकड़ा 243.4 मिमी रहा था। वर्ष 2017 के बाद यह जून का दूसरा सबसे अधिक बारिश वाला महीना रहा, जब उस साल 191.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।

Read News: शेयर बाजार में लगातार तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, आईटी शेयरों ने बढ़ाया उत्साह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here