स्कोडा ने अपनी मिड-साइज एसयूवी कुशाक का नया फेसलिफ्ट वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 10.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। फेसलिफ्ट में इंजन और मैकेनिकल सेटअप में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है, सिवाय 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जोड़ा गया है।

कुशाक फेसलिफ्ट में नए एक्सटीरियर डिज़ाइन, कई नए फीचर्स (कुछ सेगमेंट में पहली बार) और नए कलर ऑप्शन शामिल किए गए हैं। स्कोडा ने इसे पांच वेरिएंट और दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया है, जिनमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों उपलब्ध हैं।

2026 स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट: वेरिएंट और कीमतें

वेरिएंट1-लीटर TSI पेट्रोल1.5-लीटर TSI पेट्रोलऑटोमैटिक/DSG
क्लासिक+₹10.69 लाख₹12.69 लाख-
सिग्नेचर₹14.59 लाख₹15.59 लाख-
स्पोर्टलाइन₹14.74 लाख₹15.74 लाख-
प्रेस्टीज₹16.79 लाख₹17.59 लाख₹18.79 लाख
मोंटे कार्लो-₹17.89 लाख₹18.99 लाख


फेसलिफ्ट का एक्सटीरियर

2021 में लॉन्च होने के बाद से ही कुशाक को सेगमेंट की स्टाइलिश SUVs में गिना जाता रहा है। नए फेसलिफ्ट में रीडिज़ाइन्ड फ्रंट बंपर, डीआरएल सिग्नेचर वाले स्लिम हेडलैम्प्स, ग्लॉस ब्लैक ग्रिल और सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है।

साइड प्रोफाइल में सिल्वर रूफ रेल्स और मोटी बॉडी क्लैडिंग बरकरार हैं। 17 इंच के नए डिज़ाइन वाले अलॉय व्हील्स को जोड़ा गया है, जो स्पोर्टी और एलिगेंट लुक देते हैं। पीछे की तरफ पतले कनेक्टेड LED टेललाइट्स, सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स, नया रियर बंपर और रियर स्पॉइलर शामिल हैं।

कुशाक फेसलिफ्ट 8 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिनमें नए शिमला ग्रीन, चेरी रेड और स्टील ग्रे भी शामिल हैं। कुछ रंगों में ड्यूल-टोन थीम का विकल्प भी है।

इंजन और पावरट्रेन

  • 1-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल: 115 PS, 178 Nm, 6-स्पीड मैनुअल / 8-स्पीड ऑटो

  • 1.5-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल: 150 PS, 250 Nm, 7-स्पीड DSG

इंटीरियर और फीचर्स

इंटीरियर में डिज़ाइन पहले जैसा है, लेकिन ड्यूल-टोन ब्लैक-बेज थीम, पैनोरमिक सनरूफ, मसाज फंक्शन वाली रियर सीटें, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.1 इंच का एआई इन्फोटेनमेंट स्क्रीन शामिल हैं।

अन्य फीचर्स:

  • ऑटोमैटिक हेडलाइट्स

  • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले

  • रेन-सेंसिंग वाइपर्स

  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

  • 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट

  • फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, रियर व्यू कैमरा

  • 6 स्पीकर स्कोडा साउंड सिस्टम और वायरलेस फोन चार्जर

सेफ्टी

कुशाक फेसलिफ्ट में पुराने मॉडल के प्रमुख सेफ्टी फीचर्स बरकरार हैं। इसमें 6 एयरबैग, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक (1.5-लीटर इंजन), हिल होल्ड असिस्ट, रियर व्यू कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम आदि शामिल हैं।

इन्हें देगी टक्कर

फेसलिफ्ट कुशाक का मुकाबला रेनॉल्ट डस्टर, किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा, टाटा सिएरा, मारुति विक्टोरिया, ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइब्रिडर, होंडा एलिवेट, सिट्रोएन एयरक्रॉस और MG एस्टोर जैसी SUVs से होगा। यह अपनी कजिन फॉक्सवैगन ताइगुन को भी टक्कर देती है, जिसका फेसलिफ्ट जल्द ही आने की संभावना है।