राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की तर्ज पर कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। वित्त विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा।
58% से बढ़कर 60% हुआ DA
वित्त विभाग के सचिव डॉ. वी. षणमुगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है। यह वृद्धि केंद्र सरकार के निर्णय के अनुरूप की गई है।
लाखों कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
इस फैसले से राज्य के 2.50 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधा फायदा मिलेगा। बढ़ा हुआ DA लागू होने के बाद उनकी मासिक आय में थोड़ी बढ़ोतरी होगी और उन्हें महंगाई से राहत मिलेगी।
सरकार का मानना है कि यह कदम कर्मचारियों और पेंशनरों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगा।