अगले सत्र से 1,000 मेधावी छात्र भारत भ्रमण पर जाएंगे: शिक्षा मंत्री धन सिंह

देहरादून। अगले शिक्षा सत्र से प्रदेश के 1,000 मेधावी छात्र-छात्राएं “भारत दर्शन” शैक्षिक भ्रमण पर जाएंगे। इस योजना की घोषणा मंगलवार को एससीईआरटी सभागार में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने की।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस वर्ष 161 विशेष शिक्षकों की भर्ती की जाएगी और 325 नए लेखाकार सहायक लगाए जाएंगे। इसके अलावा 266 स्कूलों में डिजिटल लैब और 1,555 स्कूलों में आईसीटी एवं वर्चुअल लैब स्थापित की जाएगी। कुल 2,021 स्कूलों में स्मार्ट क्लास भी बनाई जाएगी।
विभाग 1,042 स्कूलों में रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करेगा। साथ ही, 475 शिक्षकों को आईआईटी दिल्ली भेजकर एआई प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि 200 शिक्षक आईआईएम काशीपुर में प्रशिक्षण लेंगे। प्रदेश के 95 ब्लॉकों में एक-एक मनोविज्ञान काउंसलर की नियुक्ति की जाएगी, जो छात्रों के मानसिक तनाव की निगरानी करेंगे।
इसके अलावा, 100 छात्रों को मुफ्त मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी। आईआईटी कानपुर के सहयोग से हर जिले में एक खगोल विज्ञान लैब खोली जाएगी, ताकि छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो।
इस योजना का उद्देश्य न केवल शिक्षा के स्तर को उन्नत बनाना है, बल्कि छात्रों में तकनीकी दक्षता, रोजगार संबंधी योग्यता और मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.