झारखंड में SIR प्रक्रिया पर सवाल, भाजपा ने आयोग से की शिकायत

HIGHLIGHTS
- झारखंड के चंदवा में SIR प्रक्रिया के दौरान क्षेत्र के नाम परिवर्तन को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
- भाजपा प्रवक्ता लाल प्रतुल नाथ शाहदेव ने आरोप लगाया कि ‘कंचन नगर’ के बजाय दस्तावेजों में ‘मदीना मस्जिद रोड’ दर्ज किया जा रहा है।
- मामले की शिकायत चुनाव आयोग और प्रशासन से की गई है तथा नाम सुधार की मांग उठाई गई है।
चंदवा (लातेहार)। झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान क्षेत्र के नाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता लाल प्रतुल नाथ शाहदेव ने आरोप लगाया है कि चंदवा क्षेत्र, जिसे लंबे समय से ‘कंचन नगर’ के नाम से जाना जाता है, उसे कुछ दस्तावेजों में ‘मदीना मस्जिद रोड’ के रूप में दर्ज किया जा रहा है।
उन्होंने इस संबंध में चुनाव आयोग, राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मुख्यमंत्री कार्यालय और लातेहार प्रशासन को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से शिकायत भेजी है।
शाहदेव का कहना है कि 13 मार्च 2026 को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया था कि क्षेत्र का नाम ‘कंचन नगर’ ही रहेगा। इसके बावजूद SIR के दौरान तैयार किए जा रहे फॉर्म में पुराने नाम के बजाय नया नाम दर्ज किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इससे स्थानीय स्तर पर असंतोष की स्थिति बन रही है और लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। भाजपा नेता ने प्रशासन और निर्वाचन आयोग से मांग की है कि सभी आधिकारिक रिकॉर्ड और SIR दस्तावेजों में क्षेत्र का नाम तुरंत ‘कंचन नगर’ ही दर्ज किया जाए, ताकि किसी तरह का विवाद न बढ़े।
शाहदेव ने यह भी दावा किया कि संबंधित क्षेत्र में अल्पसंख्यक आबादी बहुत कम है और क्षेत्र की पहचान ऐतिहासिक रूप से ‘कंचन नगर’ के नाम से ही रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.