यूपी के 30 PPS अधिकारियों को मिलेगा IPS प्रमोशन, UPSC ने लगाई मुहर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा (PPS) के 30 वरिष्ठ अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इन अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति देने की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। गुरुवार को नई दिल्ली स्थित आयोग के कार्यालय में आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में इस संबंध में अंतिम सहमति प्रदान की गई।
बैठक में वर्ष 1997, 1998, 1999 और 2000 बैच के पीपीएस अधिकारियों के मामलों पर विचार किया गया। समीक्षा के बाद समिति ने 30 अधिकारियों को आईपीएस कैडर में प्रोन्नत किए जाने की संस्तुति पर मुहर लगा दी।
पदोन्नति की सूची में सुरेश चंद्र रावत, शोएब इकबाल, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राजकुमार प्रथम, महेश सिंह अत्री, विनीत भटनागर, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह प्रथम, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, हरेंद्र प्रताप यादव, वंशराज सिंह यादव और डॉ. कृष्णा गोपाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा मधुबन कुमार सिंह, कपिल देव सिंह, बलवंत कुमार चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडे प्रथम, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चंद्र त्रिपाठी, पूर्णेंदु सिंह, हरेंद्र कुमार, मार्तंड प्रकाश सिंह, अभय नाथ त्रिपाठी, पवित्र मोहन त्रिपाठी, देवेश कुमार शर्मा, प्रशांत कुमार प्रसाद, डॉ. अरविंद कुमार और सिद्धार्थ वर्मा को भी आईपीएस पदोन्नति के लिए स्वीकृति दी गई है।
पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा कैडर में शामिल किए जाने की औपचारिक कार्रवाई जल्द पूरी की जाएगी। इस निर्णय को प्रदेश पुलिस प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.