विकासनगर में बिना ड्राइवर खिसकी जीप, नहर में गिरी

HIGHLIGHTS
- विकासनगर में मंगलवार शाम एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां कोतवाली क्षेत्र के कुल्हाल स्थित रिवर व्यू रिजॉर्ट की पार्किंग में खड़ी एक जीप अचानक बिना ड्राइवर के अपने आप पीछे की ओर खिसकने लगी।
- ढलान पर खड़ी यह जीप नियंत्रण से बाहर होकर सीधे शक्तिनहर की ओर बढ़ी और मिट्टी की ढांग को पार करते हुए नीचे जा गिरी।
- जीप के नहर में गिरते ही रिजॉर्ट परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
- घटना की जानकारी तुरंत प्रशासन और रेस्क्यू टीम को दी गई।
- सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नहर में…
विकासनगर में मंगलवार शाम एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां कोतवाली क्षेत्र के कुल्हाल स्थित रिवर व्यू रिजॉर्ट की पार्किंग में खड़ी एक जीप अचानक बिना ड्राइवर के अपने आप पीछे की ओर खिसकने लगी। ढलान पर खड़ी यह जीप नियंत्रण से बाहर होकर सीधे शक्तिनहर की ओर बढ़ी और मिट्टी की ढांग को पार करते हुए नीचे जा गिरी।
जीप के नहर में गिरते ही रिजॉर्ट परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी तुरंत प्रशासन और रेस्क्यू टीम को दी गई।
सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नहर में वाहन की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया। टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रही।
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि जीप के अंदर उस समय कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि वाहन में हैंडब्रेक नहीं लगाया गया था, जिसके चलते तेज ढलान पर खड़ी जीप पीछे की ओर फिसलती चली गई और यह हादसा हो गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.