दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में बीती देर रात एक इमारत में भयंकर आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को नियंत्रित करने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास शुरू कर दिए।
#WATCH | Delhi: A fire broke out late last night in a building in Delhi's Sanjay Gandhi Transport Nagar. 27 fire tenders rushed to the spot. The fire has not yet been completely extinguished. pic.twitter.com/j8gBMpLpCv
— ANI (@ANI) October 21, 2025
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है और कर्मी लगातार बढ़ती लपटों को नियंत्रित करने में जुटे हैं। फिलहाल आग पूरी तरह नहीं बुझाई जा सकी है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.