भाजपा-जदयू के बाद सामने आई लोजपा-आर की लिस्ट, इन सीटों पर प्रत्याशी घोषित

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जनता दल यूनाइटेड, बीजेपी और हम के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भी अपने प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह बांटना शुरू कर दिया है।
पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंगलवार को चार प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने के लिए टिकट और चुनाव चिन्ह प्रदान किया। गोविंदगंज विधानसभा सीट से लोजपा (रामविलास) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया। इस मौके पर बिहार प्रभारी और जमुई सांसद अरुण भारती भी मौजूद रहे।
साथ ही, ब्रह्मपुर विधानसभा सीट से बिहार संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया। वहीं, बखरी विधानसभा (सुरक्षित) से प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान को चुनाव लड़ने का टिकट और चुनाव चिन्ह भी प्रदान किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी जी को NDA समर्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से 14 - गोविंदगंज विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया।
— Lok Janshakti Party (Ramvilas) (@LJP4India) October 14, 2025
मौके पर बिहार प्रभारी व जमुई सांसद आदरणीय श्री अरुण भारती जी… pic.twitter.com/Ao3IJS7Pj2
पार्टी का यह कदम 2025 के विधानसभा चुनाव में अपने दावेदारी को मजबूत करने की दिशा में पहला बड़ा संकेत माना जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.