नीतीश-सम्राट की मुलाकात के बाद विजय चौधरी ने दिया जवाब, कहा- थोड़ा सब्र कर लीजिए

बिहार की राजनीतिक हलचल के बीच नई सरकार गठन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी क्रम में 20 घंटे के भीतर भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक बार फिर उनके आवास पर मुलाकात की। इस बैठक में मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे।
मुलाकात के बाद बाहर आए विजय चौधरी ने संकेत देते हुए कहा कि राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है और आने वाले कुछ दिनों में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने लोगों से थोड़े धैर्य की अपील की।
मुख्यमंत्री चेहरे पर टालमटोल जवाब
जब पत्रकारों ने विजय चौधरी से संभावित मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया और इसे भाजपा के आंतरिक निर्णय का विषय बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने की प्रक्रिया भारतीय जनता पार्टी के भीतर होती है, जिसे बाद में एनडीए के सामने रखा जाता है।
उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से अंतिम फैसला लिया जाएगा।
सरकार गठन पर बढ़ी अटकलें
विजय चौधरी ने दोहराया कि नई सरकार के गठन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और जल्द ही सभी स्थितियां स्पष्ट हो जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, यह पूरी तरह भाजपा का निर्णय है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.