असम चुनाव से पहले देवघर पहुंचे सीएम सरमा, मंदिर में की पूजा

असम। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा सरमा बुधवार को झारखंड के देवघर पहुंचे। उनके इस दौरे को चुनावी रणनीति के तहत धार्मिक आस्था से जोड़कर देखा जा रहा है। देवघर एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद थी।
एयरपोर्ट से निकलने के बाद मुख्यमंत्री ने गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के साथ ठाकुरबाड़ी सत्संग आश्रम का रुख किया। वहां उन्होंने गुरुदेव से आशीर्वाद लिया और कुछ समय आध्यात्मिक चर्चा में बिताया। इसके बाद वे बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे, जहां विधिपूर्वक भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई।
मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और सामान्य श्रद्धालुओं की आवाजाही नियंत्रित की गई थी। पूजा के बाद मुख्यमंत्री निशिकांत दुबे के आवास पर पहुंचे, जहां उनके लिए भोजन का आयोजन किया गया था।
पूरे दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव से पहले इस तरह के धार्मिक दौरे मतदाताओं के बीच सकारात्मक संदेश देने और जनसंपर्क की रणनीति का हिस्सा माने जाते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.