अलीगढ़ स्कूल बस हादसा: आरटीओ वंदना और निरीक्षक निलंबित

अलीगढ़: स्कूल बस से छात्रा की मौत के मामले में परिवहन विभाग ने सख्त कदम उठाया है। अलीगढ़ की आरटीओ प्रवर्तन वंदना सिंह और तत्कालीन सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) चंपालाल को रविवार को निलंबित कर दिया गया। चंपालाल वर्तमान में सिद्धार्थनगर में तैनात हैं। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।
हादसे का विवरण
परिवहन आयुक्त किंजल सिंह के अनुसार, यह हादसा 28 फरवरी को हुआ, जब अलीगढ़ सीमा के पास कासगंज के ग्राम नगला साधु में स्कूल बस का फर्श टूट गया। इसके चलते एक छात्रा सड़क पर गिर गई और उसके ऊपर बस का पहिया चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जांच में यह भी सामने आया कि बस का बीमा मान्य नहीं था और उसका परमिट भी समाप्त हो चुका था। इस गंभीर मामले का संज्ञान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने लिया।
अफसरों को नोटिस, मांगा जवाब
परिवहन विभाग ने मामले में उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) आगरा, एआरटीओ (प्रशासन/प्रवर्तन) अलीगढ़, एआरटीओ कासगंज, और अलीगढ़ के यात्रीकर अधिकारी को नोटिस जारी किया है। सभी से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके आधार पर उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी।
साथ ही, स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तहरीर भी दी गई है, जिससे मामले की जांच और कार्रवाई तेज हो सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.